Big Clash Today: ‘Shivaay’ vs ‘ADHM’
आज बॉक्स ऑफिस पर साल का सबसे बड़ा टकराव देखने को मिलेगा। दिवाली के मौके पर रिलीज़ हो रही अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की टक्कर में कौन बाज़ी मारेगा ? इसका फैसला आज हो जायेगा।
आज ये फिल्में सिनेमाघरों में लगने जा रही हैं। मगर देश में इन दोनों का बाज़ार अलग-अलग है। एक्शन-ड्रामा वाली शिवाय में अजय देवगन को उत्तर और मध्य भारत के दर्शकों से उम्मीद है, वहीँ रोमांस-ड्रामा वाली रणवीर-ऐश्वर्या-अनुष्का स्टारर ऐ दिल है मुश्किल को महानगरों का सहारा है।
दोनों फिल्में एक दूसरे से काफी अलग हैं. कुछ फिल्म प्रदर्शकों का कहना है कि मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में ‘ऐ दिल है मुश्किल’को बढ़त मिली है जबकि सिंगल स्क्रीन वाले सिनेमाघरों में ‘शिवाय’ ज्यादा दिखेगी। लेकिन ये सस्पेंस तो शाम तक खुलेगा कि पहले दिन कौन सी फिल्म बाजी मारेगी।
अजय की फिल्म की एक बड़ी मुश्किल यह है कि उनके अलावा सारे चेहरे दर्शकों के लिए अनजाने हैं। अजय ने रिलीज़ से पहले दर्शकों से इनका परिचय भी नहीं कराया। ऐसे में उन्ही के कंधो पर सारा वज़न होगा।
दूसरी तरफ देखा जाए तो ऐ दिल है मुश्किल काफी मज़बूत है। टिकेट खिड़की की एडवांस बुकिंग की अगर सच्चाई बताए तो दोनों ही फिल्मों के लिए शुरुआती बुकिंग उम्मीद से काफी काम है।
ऐ दिल है मुश्किल की बुकिंग तो सोमवार को ही शुरू हो गई थी लेकिन शिवाय की बुकिंग खिड़की बुधवार को खुली थी। लेकिन टिकट खिड़की के परिणाम तो दिवाली होने के बाद सोमवार से आएंगे।
शिवाय का निर्माण-प्रचार बजट 105 करोड़ रूपए और आइए दिल है का निर्माण-प्रचार बजट 90 करोड़ बताया जा रहा है। रिलीज़ से पहले दोनों के निर्माता 50 से 60 फीसदी की रिकवरी कर चुके हैं।
निर्देशक करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अभिनेता रणबीर कपूर, एश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा और फवाद खान हैं। फिल्म में अभिनेत्री एश्वर्या राय के साथ रणबीर कपूर की हॉट कैमेस्ट्री दिखाई गई है। फिल्म शिवाय में अजय देवगन और पॉलेंड की अभिनेत्री एरिका कार की जोड़ी है। फिल्म के दमदार एक्शन सीन भी हैं और अजय और एरिका के बीच लव सीन भी है।
फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ रिलीज से पहले काफी विवादों में रही है. फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान हैं और राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस उनका विरोध कर रही थी. फिल्म की रिलीज पर संकट कुछ दिन पहले ही थमा है।




























Shivaavy only……