Alia, Shahrukh गौरी शिंदे की फिल्म में साथ काम करेंगे
बॉलीवुड में बहुत ही कम उम्र में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस अलिया भट्ट अब बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के साथ फिल्म में काम करने जा रही है।
खबर है कि गौरी शिंदे के निर्देशन की अगली फिल्म में आलिया भट्ट और शाहरुख खान साथ में अभिनय करते नजर आएंगे। फिलहाल करन जौहर प्रोडक्शन की इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।
करन ने बुधवार को ट्विटर पर अपनी इस आगामी फिल्म की घोषणा की थी, जिसके बाद आलिया ने लिखा, ‘‘अब मेरी इंग्लिश विंग्लिश के साथ और समस्या नहीं होगी। गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित फिल्म में शाहरुख के साथ काम करने का इंतजार नहीं कर सकती।’’
फिलहाल शाहरुख अपनी आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग में बिजी है जोकि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही है। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन मुख्य किरदार में है।
करण ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, धर्मा और होप प्रोडक्शन को गौरी शिंदे की अगली फिल्म पेश करने पर गर्व है। इसमें शाहरुख खान और आलिया भट्ट हैं।’’ यह आलिया की शाहरुख के साथ पहली फिल्म है। आलिया ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
























साथी सिर्फ वो तो नहीं होता जो
जीवन भर साथ निभाए,
साथी तो वो होता है जो
जीवन के कुछ पलों में ही
जीवन भर का साथ दे जाए
Hi