गांधी परिवार पर भड़के Rishi Kapoor कहा – “बाप का माल समझ रखा था क्या ?”
अपने बयान और विवादास्पद ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गए है। इस बार उनकी भड़ास गांधी परिवार पर निकली हैं। दरअसल ऋषि कपूर ने जगहों और संपत्तियों के नाम गांधी या नेहरू से रखे जाने को लेकर अपना गुस्सा निकाल है और गांधी परिवार को आड़े हाथों लिया हैं।
जैसे की इंदिरा गांधी एयरपोर्ट क्यों है महात्मा गांधी क्यों नहीं या भगत सिंह, अंबेडकर भी हो सकता था या फिर ऋषि कपूर भी। उन्होंने ट्वीट कर कहा है ‘ये कितना छिछला है आप खुद सोचिए।’
ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में कहा कि उन्हें मुंबई फिल्म सिटी का नाम भी काफी खटक रहा है। इसका नाम दिलीप कुमार, देव आनंद, अशोक कुमार या अमिताभ बच्चन के नाम पर भी रखा जा सकता है। हमें देश में महत्वपूर्ण सम्पत्तियों का नाम ऐसे व्यक्तियों के नाम पर रखना चाहिए जिन्होंने देश और समाज में कोई सहयोग दिया हो। हर चीज गांधी फैमिली के नाम पर नहीं होनी चाहिए। मैं इससे सहमत नहीं। आप लोग भी सोचना!’
देश में कई संपत्तियों पर गांधी का नाम होने से ऋषि कपूर खफा हैं जिसे लेकर उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर गांधी परिवार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा है कि देश के महत्वपूर्ण जगहों या हिस्सों के नाम उन लोगों के नाम पर होने चाहिएं जिन्होंने हमारे देश के लिए कुछ योगदान किया हो। उनका कहना है कि ज्यादातर संपत्तियों पर गांधी फैमिली का नाम क्यों है?
बांद्रा वर्ली सी लिंक का नाम लता मंगेशकर या जेआरडी टाटा लिंक रोड रख सकते हैं। बाप का माल समझ रखा था? उन्होंने लिखा है ‘जब दिल्ली की सड़कें बदल सकती हैं तो कांग्रेस की संपत्ति या प्रॉपर्टी के नाम क्यों नहीं बदल सकते? राजीव गांधी उद्योग का नाम भी कुछ और हो सकता था। सोचना आप लोग भी। 
























I agree with rishi kapoor sir