Jiah Khan Suicide Case : जिया की माँ ने CBI को दिए अहम सुराग
जिया खान सुसाइड केस में जिया खान की माँ ने अभी हाल ही में कहाँ की उन्होंने मामले की जांच कर रहे सीबीआई अफसर को नया और अहम सुराग दिया हैं। राबिया के मुताबिक कुछ दिनों पहले मुझे एक अंजान सख्स ने फ़ोन किया उस समय मैं ब्रिटेन में थी।
उस सख्स ने मुझसे कहा कि उसके पास जिया के मौत के दिन (03 जून 2013) का एक अहम वीडियो हैं। राबिया ने बताया कि उन्होंने सीबीआई को उस व्यक्ति का फ़ोन नंबर और मेसेज फॉरवर्ड कर दिया है।अफसर ने इस सख्स से संपर्क भी किया है।
आपको यह भी बता दें कि जिया खान सुसाइड केस में अभियोजन पक्ष ने बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली पर हत्या का आरोप लगाने की मांग की हैं। आपको बता दें कि इस केस में सूरज पर जिया को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप हैं।
अभियोजन ने साथ ही सूरज के खिलाफ हत्या के आरोप जोडऩे के बाद मुकदमा चलाने की मांग की। मामले की सुनवाई कर रही विशेष महिला अदालत से लोक अभियोजक कल्पना हीरे ने कहा, ‘‘जिया की मां रबिया सूचना देने वाली हैं और उनका कहना है कि यह मामला भादंसं की धारा 302 (हत्या) का है।
उन्होंने सबसे पहले शव को देखा था, इसलिए सूरज के उपर हत्या के आरोप भी लगाये जाने चाहिए।’’

















Nice