Comedy Nights With Kapil जल्द ही होने वाला है बंद
कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला मशहूर और सबका फेवरिट टेलीविज़न कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ जल्द ही बंद होने वाला है। जीहाँ मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के चाहने वालो के लिए एक बहुत बुरी खबर है, खबर है कि कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का जल्द ही दी एंड होने वाला है।
शो को बंद करने पर चर्चाये चल रही है और ऐसी अटकलें है कि शो को प्रसारित करने वाला चैनल इस शो को बंद कर इसकी जगह पर कोई दूसरा कॉमेडी शो शुरू करने वाले है।
खबर है कि शो टीआरपी नही बटोर पा रहा है और ऊपर से कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड के लिए 40 लाख रुपए की मोटी फीस लेते है। इस शो की जगह पर ‘कॉमेडी नाइट्स रोस्ट’ लाने की चर्चाये हो रही है और इस नए कॉमेडी शो के लिए चर्चित कॉमेडियन कृष्णा, अभिषेक, सुदेश लहरी और भारती का चयन किया गया है।
और इस नए शो में सिद्धू की जगह माधुरी दीक्षित होंगी। इस शो का जल्द ही प्रोमो भी शूट होने वाला है। आपको बता दे कि कपिल शर्मा से जुड़े लोगो ने इस बात का खंडन किया है।


















This is best comedy show with kapil and paaji but we will miss your show.
Very good and i like comedy and kapil.
this is really shocking news for all us. Kapil we will miss your show.:(