‘Bajrangi Bhaijaan’ ने तोडा ‘PK’ का रिकॉर्ड
अभी हाल ही में ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान और करीना कपूर की अभिनीत फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म जल्द ही डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ क्लब में शामिल होने जा रही है।
बजरंगी भाईजान ने आज (गुरुवार) तक 6 दिनों में 184.62 करोड़ रुपए का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर लिया है। वही आमिर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पीके’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह में 183.09 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
और शाहरुख खान की अभिनीत फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह में 157.57 करोड़ रुपए की कमाई की थी लेकिन सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने अपने शुरआती 6 दिनों में 184.62 करोड़ की कमाई कर ‘पीके’ और ‘हैपी न्यू ईयर’ दोनों फिल्मो का हफ्ते भर की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Click Here To Watch ‘Bajrangi Bhaijaan’ Film’s Day Wise Box Office Collection

















I love salman ji..