अब नहीं होगा “बाहुबली 2” और “दंगल” के बीच टकराव, टली ‘बाहुबली 2’ की रिलीज

2
979

ब्लॉकबस्टर फिल्म “बाहुबली” के दूसरे पार्ट “बाहुबली 2” का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इन्तजार कर रहे है।  और अभी हाल ही में खबर थी कि ये फिल्म अगले वर्ष 2016 में रिलीज होने जा रही है। और खबरे तो ये भी थी कि तभी आमिर खान की आगमी फिल्म “दंगल” भी रिलीज होनी है।

जिससे बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा टकराव देखने को मिलता। लेकिन अब खबरे आ रही है कि “बाहुबली 2” की रिलीज अब टल गयी है। खबरों की मानें तो ‘बाहुबली 2’ जनवरी 2017 में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट क्यों टली, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूत्रों की मानें तो फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और 50 प्रतिशत शूटिंग पूरी भी हो चुकी है।

“दंगल” अगले वर्ष दिसम्बर में क्रिसमस पर रिलीज हो रही है। आमिर की फिल्म “दंगल” का भी बड़ी ही बेसब्री से इन्तजार है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म में आमिर पहलवान की भूमिका में है।

पब्लिक को “बाहुबली 2” का बड़े ही बेसब्री से इंतजार है। और इस बात की पूरी संभावना है कि बाहुबली का दूसरा भाग का कलेक्शन पहले भाग के कलेक्शन से भी ज्यादा होगा।

baahubali

इंतजार खत्म “Baahubali 2” की रिलीज डेट हुई फाइनल…