Zarine से मिलने स्टेज पर चढ़े दर्शक हुआ हंगामा, मारपीट

0
17

आपको बता दें कि अभी हाल ही में रविवार को बॉलीवुड एक्ट्रैस जरीन खान एक मेगा स्टार शो में हिस्सा लेने झारखंड के जमशेदपुर आई थी। लेकिन वहां बवाल मच गया। दरअसल बता दें कि 2 घंटे के इंतजार के बाद भी जब जरीन नहीं आईं तो लोगों का पेशेंस खत्म हो गया। उन्होंने हुटिंग करना शुरू कर दिया।

कुछ देर बाद आखिरकार, जरीन स्टेज पर आकर कुछ ही देर में वापस लौट गईं। तभी जरीन से मिलने के लिए कुछ लोग स्टेज पर चढ़ गए तो कुछ हंगामा करने लगें।

बता दें कि जरीन खान को शाम 6 बजे ही ऑडिटोरियम पहुंचना था। लेकिन, वो रात को 9.30 बजे स्टेज पर पहुंची। जरीन को देखने के लिए इंतजार कर रहे लोग हंगामा करने लगे थे। जरीन के स्टेज पर आते ही लोग मिलने के लिए धक्का-मुक्की करने लगें।

तभी वहां मौजूद बाउंसर्स ने लोगों के साथ मारपीट कर दी, जिससे हंगामा और बढ़ गया। ऑर्गनाइजर्स ने बताया, हंगामे की वजह से जरीन खान को वापस होटल भेज दिया गया।

फिलहाल आपको यह भी बता दें कि जरीन खान जल्द ही फिल्म ‘अक्सर 2’ में लीड रोल निभाती नजर आएँगी।

zarine khan pic

SHARE

LEAVE A REPLY