आज है अभिनेत्री जरीन खान का 28 वां जन्मदिन, आइए एक नजर डालते है उनके करियर पर

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान आज अपना 28 का वां जन्मदिन मना रही है। जरीन खान का जन्म 14 मई 1987 को एक सुन्नी पठान परिवार में मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था।

जरीन खान ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म ‘वीर’ से कदम रखा था। इस फिल्म में जरीन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम किया था। जरीन ने पंजाबी और तमिल फिल्मो में भी किरदार निभाया है।

फिल्म वीर के लिए उन्हें जी सिने अवार्ड में बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड के लिए नॉमिनेशन भी मिला था। फिल्म वीर के बाद उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ में एक आइटम सांग ‘कैरेक्टर ढीला है’ किया था जिससे जरीन सुर्खियों में आई थी।

जब जरीन खान ने बॉलीवुड में कदम रखा था तो उनका वजन बहुत ज्यादा हुआ करता था उनका उस समय वजन करीब 100 किलो था। सलमान खान की सलाह पर उन्होंने अपना वजन काफी कम किया था।

जरीन खान ने फिल्मी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा हिट नही हुई उन्होंने कई फ्लॉप फिल्मो का सामना किया है। उन्होंने अभी तक इन फिल्मो में काम किया है –

  • 2010 वीर
  • 2011 रेडी – आइटम सांग ( ‘कैरेक्टर ढीला है’)
  • 2012 हाउसफुल 2
  • 2013 नान राजावागा पोगिरेन (तमिल)
  • 2014 जट जेम्स बॉन्ड (पंजाबी)

खबर है कि जरीन बॉलीवुड की थ्रिलर फिल्म हेट स्टोरी के बनने जा रहे तीसरे पार्ट ‘हेट स्टोरी 3’ में किरदार निभाती हुई नजर आएँगी।

Zareen Khan

Zarine Khan in saree

Zarine Khan sexy

Zarine Khan wallpaper