Music Video में साथ नजर आएंगे Ali Fazal और Zarine Khan
बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान और अभिनेता अली फजल टी-सीरीज के एक आगामी संगीत वीडियो में नजर आने वाले है। बता दें कि जरीन और अली 1978 में रिलीज हुई फिल्म ‘‘कॉलेज गर्ल’’ का एक गाना ‘‘प्यार मांगा है तुम्ही से’’ में नजर आएंगे।
आपको बता दें कि इस गाने को एक बार फिर से फिल्माया जा रहा है। इस गाने को अरमान मलिक और नीति मोहन ने कंपोज करेंगे। जरीन ने एक बयान में कहा, ‘‘फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ की शूटिंग के दौरान टी-सीरीज के किसी व्यक्ति (निर्माता) ने मुझसे पूछा था कि क्या मुझे इसमें रुचि है। जब उन्होंने मुझे इस गाने का ऑफर दिया, तो मुझे यह बहुत अधिक पसंद आया। यह बहुत खूबसूरत गाना है और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।
दोनो कलाकर इस गाने की शूटिंग के लिए जॉर्जिया रवाना होंगे। मूल रूप से इस गाने को संगीतकार बप्पी लाहिड़ी ने कंपोज किया था और किशोर कुमार ने गाया था। यह गाना अभिनेता सचिन और अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी पर फिल्माया गया था।






















