‘Divine Lovers’ में Zarine Khan ने Kangana को किया रिप्लेस
आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को निर्देशक साई कबीर की आने वाली फिल्म ‘डिवाइन लवर्स’ में साइन किया गया था। अब इस फिल्म में अभिनेत्री जरीन खान ने कंगना रनौत की जगह ले ली है। फिल्म में अब कंगना नहीं बल्कि जरीन खान नजर आएँगी।
इस फिल्म में जरीन के अलावा मशहूर अभिनेता इरफान खान भी हैं। इस खबर की पुष्टि करते हुए कबीर ने अपने बयान में कहा, ‘हां, यह सच है। हम पठानी रूप वाली एक लड़की ढूंढ रहे थे और जरीन इसके लिए एकदम सही हैं।
‘कंगना की इच्छा इरफान के साथ काम करने की थी लेकिन शूटिंग की तारीख में तालमेल नहीं बैठने की वजह से वह फिल्म से बाहर हो गईं। कंगना के फिल्म से बाहर होने की वजह उनका फिल्म में दमदार किरदार न होना भी बतायी जा रही है।
यह फिल्म एडवेंचर कॉमेडी है। इसकी शूटिंग सितम्बर में शुरू होगी। ‘डिवाइन लवर्स’ समाज के निचले मध्यम वर्ग के ईद-गिर्द घूमती है।
















