‘Wajah Tum Ho’ में आइटम न. का तड़का लगाएंगी Zareen Khan

0
77

फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ के निर्देशक विशाल पांड्या की आने वाली फिल्म ‘वजह तुम हो’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जोकि बेहद बोल्ड इंटिमेट सीन्स से भरपूर हैं।  फिल्म में एक्ट्रेस सना खान, गुरमीत चौधरी और शरमन जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अब आपको बता दें कि इस फिल्म में बॉलीवुड की बोल्ड एंड हॉट एक्ट्रेस जरीन खान भी अपने जलवे बिखेरती नजर आएँगी। जरीन इस फिल्म में आईटम सांग करनी जा रही हैं।

जरीन खान अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के आइकोनिक सॉन्ग ‘माही वे…..’ के नए वर्जन पर थिरकती नजर आएँगी। आपको याद दिल दें कि यह गाना 2002 में आयी फिल्म ‘कांटे’ में था। अब जरीन इस सॉन्ग को फिल्म वजह तुम हो में री-क्रिएट करने जा रही हैं।

जरीन का कहना है कि उन्हें बेहद ख़ुशी है कि उन्हें इस गाने के लिए चुना गया और वे सॉन्ग के रिक्रिएशन के लिए उत्साहित हैं। आपको यह भी बता दें कि जरीन जल्द ही फिल्म ‘अक्सर 2’ में नजर आने वाली हैं।

zarine khan

LEAVE A REPLY