Zareen Khan ने शुरू की ‘Aksar 2’ की शूटिंग, फोटोज आयी सामने!

0
45

बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री जरीन खान फिल्म ‘अक्सर’ के बन रहे सीक्वल ‘अक्सर 2’ में काम करती नजर आने वाली है। जरीन ने फिल्म की शूटिंग मॉरीशस में शुरू कर दी हैं।

हाल ही में उनकी फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर सामने आयी हैं, जिसमे वह समुद्र के किनारे नजर आ रही हैं। फिल्म निर्देशक अनंत महादेवन के निर्देशन में बन रही हैं। फिल्म में जरीन के साथ टीवी अभिनेता गौतम रोड लीड रोल में हैं।

गौरतलब है कि जरीन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘वीर’ से की थी। ‘वीर’ की असफलता के बाद जरीन ने कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन पहचान नहीं बना सकी। पिछले वर्ष प्रदर्शित फिल्म ‘हेट स्टोरी 3’ में जरीन ने जमकर अंग प्रदर्शन करके अपने डूबते करियर को बचाया।

Check Out: The Pics Of Shooting ‘Aksar 2’

SHARE

LEAVE A REPLY