टीम इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाज युवराज सिंह भले ही इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं लेकिन उन्होंने वर्ष 2019 में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा बने रहने की इच्छा जाहिर की है।
आपको बता दें युवराज 2019 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते है। युवराज ने कहा ‘पिछले कुछ समय में मैंने खूब ट्रेनिंग ली है। मैं आगे की ओर देख रहा हूं। निश्चित रूप से इंटरनेशनल क्रिकेट पर मेरा फोकस है। यही कारण है कि मैं अभी भी खेल रहा हूं। मैं वापसी चाहता हूं। अपने देश के लिए खेलना चाहता हूं। मैं अगले दो से 3 साल और खेल सकता हूं। अगर ऐसा होता है तो मुझे खुद पर गर्व होगा। मेरा लक्ष्य साल 2019 में होने वाला वर्ल्ड कप है।
बता दें कि वर्ष 2011 के विश्वकप में युवराज सिंह ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया था और उन्हें ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के खिताब से नवाजा गया था। इसके बाद युवराज सिंह को कैंसर जैसी घातक बिमारी ने घेर लिया था जिसकी वजह से वह क्रिकेट से दूर हो गए थे।




























