India vs England 2nd ODI – आज खेले जा रहे इंडिया बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने अपना दमखम दिखाया है उन्होंने अपने फैंस को तोहफा देते हुए एक धमाकेदार वापसी की हैं।
युवराज सिंह के फैंस को आज कटक के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में युवराज की तूफानी पारी देखने को मिली हैं। आपको बता दें कि युवराज ने आज पांच साल बाद शतकीय पारी खेली है। गौरतलब है कि उन्होंने अपना आखिरी शतक 2011 विश्व कप में चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था।
युवराज सिंह के अंतरर्राष्ट्रीय वनडे करियर की यह 14वीं सेंचुरी थी, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उनकी यह चौथी सेंचुरी है। आज युवराज ने 127 गेंदों पर 150 रनों की शानदार पारी खेली जिनमे 21 चौके और 3 छक्के लगाए हैं।



























