PM को शादी का निमंत्रण देने संसद भवन पहुंचे Yuvraj Singh

0
44

भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी शादी का न्योता भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने बृहस्पतिवार को संसद भवन पहुँचे। युवी अपनी माँ शबनम सिंह के साथ आए।

आपको बता दें कि युवराज मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ करने जा रहे हैं। उनकी शादी 30 नवंबर को चंडीगढ़ में होगी। पहले उनका विवाह पंजाबी रीति-रिवाज के साथ होगा।

इसके बाद दिसंबर के फर्स्ट वीक में रिसेप्शन होगा। इसके लिए 5 और 7 दिसंबर की तारीख पर बात चल रही है। युवराज की होने वाली लाइफ पार्टनर ब्रिटिश मूल की इंडियन एक्ट्रेस हैं। वो ‘आ आंटे अमलापुरम’ जैसे हिट आइटम नंबर से मशहूर हुई थीं। हेजल सलमान खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में भी नजर आई थीं।

pic-yuvraj-singh yuvra-j-singh yuvraj-in-parliament yuvraj-singh-invited-pm yuvraj-singh-pic

SHARE

LEAVE A REPLY