Yuvraj Singh और Hazel Keech की शादी की डेट हुई फाइनल

0
48

भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ शादी के पवित्र बन्धन में बंधने जा रहे है। युवराज को हाल ही में बीसीसीआई ने फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया था और उन्होंने ये टेस्ट पास भी कर लिया।

इसी के साथ उनकी टीम इंडिया में वापसी के क्यास लगाए जा रहे हैं। और 2019 में होने वाले वर्ल्डकप में भी युवराज खेलते नजर आ सकते है। इसी बीच युवराज सिंह की शादी की डेट भी फिक्स हो गई है। अपनी मंगेतर हेजल कीच के साथ वो 30 नवंबर को अपने होमटाउन चंडीगढ़ में शादी करेंगे।

 बता दें कि पिछले साल 11 नवंबर को युवराज ने बाली में सगाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवराज सिंह के फैमिली मेंबर्स ने शादी के डेट कन्फर्म कर दी है। 30 नवंबर को उनके होमटाउन में ये शादी होगी।

इसके बाद दिसंबर के फर्स्ट वीक में रिसेप्शन होगा। इसके लिए 5 और 7 दिसंबर की तारीख पर बात चल रही है। युवराज की होने वाली लाइफ पार्टनर ब्रिटिश मूल की इंडियन एक्ट्रेस हैं। वो ‘आ आंटे अमलापुरम’ जैसे हिट आइटम नंबर से मशहूर हुई थीं। हेजल सलमान खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में भी नजर आई थीं।

yuvraj-hazel

SHARE

LEAVE A REPLY