मशहूर टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 10 का आगाज हो चुका है। कुल 15 प्रतिभागियों की इस घर में एंट्री हुई है। आपको बता दें कि इनमें से एक प्रतिभागी क्रिकेट स्टार युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा शर्मा हैं।
आकांक्षा ने बिग बॉस में बताया कि उन्हें सिर्फ इस शादी से आजादी चाहिए। इसके लिए उन्हें पैसा या फिर कुछ भी युवराज सिंह के परिवार से नहीं चाहिए। आकांक्षा शर्मा की शादी 2014 में युवी के भाई जोरावर सिंह से हुई थी।
लेकिन आपको बता दें कि ये शादी 4 महीने से ज्यादा नहीं टिक सकी। शादी के बाद युवराज सिंह ने आकांक्षा और अपने भाई की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए अपने परिवार में उनका स्वागत किया था। आकांक्षा ने एंट्री के वक्त सलमान से बताया कि वो उस शादी से निकल चुकी हैं लेकिन अभी तक उनका तलाक नहीं हुआ है।
आकांक्षा ने ये भी बताया है कि शादी के बाद एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें लगता था कि इस जिंदगी से बेहतर तो मर जाना है। आकांक्षा ने तब अपने पैरेंट्स को भी इस बारे में कुछ नहीं बताया था।
एक समय ऐसा भी था जब उनके पास सिर्फ 3 हजार रूपये थे और वो अपने ससुराल से भागने की सोच रही थीं। लेकिन आकांक्षा के भाई ने उन्हें समझाया कि उन्हें अपनी जिंदगी में आगे बढना चाहिए।
उस स्थिति से बाहर निकलने के लिए आकांक्षा ने बिग बॉस में आने का फैसला लिया आकांक्षा ने बिग बॉस में बताया कि उन्हें सिर्फ इस शादी से आजादी चाहिए. इसके लिए उन्हें पैसा या फिर कुछ भी युवराज सिंह के परिवार से नहीं चाहिए।




























