इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच वैसे तो एक दूसरे के साथ कल १ दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके है लेकिन आज उनकी 2 दिसंबर को हिंदू रीति रिवाज से गोवा में शादी है। कल दोनो ने सिख रीति रिवाज से चंडीगढ़ से 40 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ साहिब में शादी कर चुके हैं।
आपको बता दें कि युवराज हेजल की ये शादी गोवा के सोलिम में टेसो वाटरफ्रंट में है। गोवा शादी को लेकर वायरल हो रहे एक इविटेशन कार्ड और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवराज की बारात शाम 3.30 से 4.30 बजे के बीच निकलेगी।
इसके बाद 4.30 से 5.30 बजे के बीच युवराज और हेजल अग्नि के फेरे लेकर हिन्दू रीति रिवाज से विवाह करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे कॉकटेल पार्टी दी जाएगी।
शादी के बाद युवराज और हेजल की ओर से छतरपुर के फार्महाउस में संगीत पार्टी का आयोजन किया जाएगा। 5 दिसंबर को होने वाले इस समारोह में उनके तमाम चहेते दोस्त लोग शामिल होंगे। इसके बाद 7 दिसंबर को शादी की रिसेप्शन पार्टी दिल्ली में होगी। जिसमें सभी क्रिकेट और बॉलीवुड हस्तियों के शिरकत करने की उम्मीद है।

























