दिल्ली में होगा Yuvraj-Hazel की शादी का शानदार रिसेप्शन

0
43

बुधवार 30 नवंबर को भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच ने सिख रीति-रिवाज से शादी कर ली। फतेहगढ़ साहिब जिला के गुरुद्वारा में दोनों ने सात फेरे लिए। युवी ने अपनी शादी में लाल रंग की शेरवानी, क्रीम रंग का चूड़ीदार पजामा और लाल रंग की पगड़ी पहनी थी।

शादी में दोनों परिवार के बहुत करीबी लोग ही शामिल थे। युवी के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह हालांकि शादी में नजर नहीं आए।

शादी के बाद युवराज और हेजल की ओर से छतरपुर के फार्महाउस में संगीत पार्टी का आयोजन किया जाएगा। 5 दिसंबर को होने वाले इस समारोह में उनके तमाम चहेते दोस्त लोग शामिल होंगे। इसके बाद 7 दिसंबर को शादी की रिसेप्शन पार्टी दिल्ली में होगी। जिसमें सभी क्रिकेट और बॉलीवुड हस्तियों के शिरकत करने की उम्मीद है।

yuvraj-singh-hajel-keech-marriage-10 yuvraj-singh-hajel-keech-marriage-9 yuvraj-singh-hajel-keech-marriage-12

LEAVE A REPLY