क्रिकेटर Yusuf Pathan की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
कोलकाता नाइट राइडर्स के शानदार बल्लेबाज़ और टीम इंडिया में खेल चुके यूसुफ पठान के घर किलकारियां गूंजी हैं। गुरूवार सुबह यूसुफ की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है।
इस ख़ुशी के मौके पर यूसुफ पठान के भाई इरफान पठान ने ट्वीट कर कहा ‘मुबारका मेरे भाई, अल्लाह बच्चे को अच्छी सेहत दे’ .
बता दें कि यूसुफ पठान के घर दूसरे बच्चे ने जन्म लिया है इससे पहले भी आईपीएल के दौरान ही साल 2014 में उनकी पत्नी ने पहले बच्चे को जन्म दिया था। बता दें कि युसूफ ने 27 मार्च 2013 को फिजियोथेरेपिस्ट आफरीन से शादी की थी।
आपको बता दें कि इससे पहले अभी हाल ही में क्रिस गेल के घर भी एक नन्ही परी आई है। जिस वजह से गेल भी आरसीबी टीम को बीच में छोड़ अपने बेबी के पास वेस्टइंडीज़ लौट गए हैं।

















