‘Yeh Rishta Kya Kehlata Hai’, पूरे हुए 2200 एपीसोड, इस तरह मनाया जश्न

0
135

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले मशहूर टीवी सीरियल सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने हाल ही में अपने टीवी पर 2200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर शो के सभी कलाकारों ने सेट पर ही हवन किया और इसके बाद केक काटकर इस खुशी के मौके को पर जश्न मनाया।

इसके साथ ही शो की टीम और क्रू मेंबर्स के लिए राजस्थानी लंच भी रखा गया था। साथ ही इस खास मौके पर शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने कहा- हमारी टीम की कड़ी मेहनत की वजह से ही आज हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इसके लिए मैं पूरी टीम का शुक्रिया अदा करता हूं।

सेलिब्रेशन के दौरान प्रोड्यूसर राजन साही के अलावा दीपा साही, हिना खान, रोहन मेहरा, कांची सिंह, यश गेरा, विशाल सिंह, मोहसिन खान, शिवांगी जोशी, विनीता मलिक, अशिता धवन और रोमित राज समेत शो के कई लोग मौजूद थे।

yeh-rishta-kya-kehlata-hai-serial yeh-rishta-kya-kehlata-hai

LEAVE A REPLY