Yami Gautam ने Pulkit Samrat से तलाक लेने को कहा

0
27

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट और उनकी पत्नी श्वेता रोहिरा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।  पिछले कुछ महीनों से दोनों अलग भी रह रहे है। अभी हाल ही में दोनों के तलाक की खबरें भी सामने आई थी। उधर दूसरी तरफ पुलकित और यामी गौतम के अफेयर्स की ख़बरें भी सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं।

फिल्म ‘सनम रे’ की शूटिंग के दौरान यामी गौतम और पुलकित एक दूसरे के करीब आये थे और तभी से इन दोनों के रिलेशनशिप की ख़बरें चर्चाओं में है। और सुनने में आया था कि यामी की वजह से ही पुलकित और उनकी पत्नी श्वेत के बीच मतभेद हुए हैं।

अब इस मामले में एक नयी खबर सामने आई है।  सुनने में आया है कि यामी ने पुलकित से स्पष्ट कर दिया है कि अगर वह उनसे अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते है तो उन्हें पहले श्वेता से तलाक लेना होगा। वही पुलकित का कहना है कि वह अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त थे और अब जल्द ही तलाक की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

 

आपको यह भी बता दें कि श्वेता रोहिरा बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की लाड़ली बहनों में से एक है। श्वेता रक्षाबंधन पर सलमान को राखी भी बांधती है और पुलकित और श्वेता की शादी पर सलमान ने ही अपनी बहन का कन्यादान किया था।

yami pulkit

Pulkit की पत्नी और Yami Gautam में हुई थी हाथापाईHot logo

SHARE

LEAVE A REPLY