बोल्ड अभिनेत्री पाओली दाम की अपकमिंग फिल्म “यारा सिली सिली” में मुख्य किरदार निभाने जा रही है। ये फिल्म डायरेक्टर सुभाष सहगल के निर्देशन में बनी है बता दें कि सुभाष सहगल 15 साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे है।
आपको बता दें कि ये फिल्म गाली-गलौच से भरपूर होगी। फिल्म में परमब्रत चटर्जी और हेट स्टोरी की हिरोइन पाउली दाम मुख्य भूमिका में हैं। सुभाष ने बताया कि,फिल्म की कहानी रेड लाइट एरिया और यौनकर्मी के इर्द-गिर्द घूमती है। उनकी आम भाषा को इस्तेमाल किए बिना फिल्म बनाना संभव नहीं था। और सबसे बड़ी बात यह है कि फिल्म सेंसर बोर्ड ने बिना किसी रुकावट के फिल्म को पास कर दिया है।
यह फिल्म रीना भूषण और नीना सुभाष सहगल के मूवी ड्रीम्स बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म सिनेमाघरों में 30 अक्टूबर को रीलिज होगी। अभी हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है।
Click Here..Watch “Yaara Silly Silly” Film Official Full Trailer





















