डब्लूडब्लूई और रेसलमेनिया के मौत के सौदागर और डेडमैन के नाम से जाने जाने वाले मशहूर रेसलर The Undertaker ने अब इस रेसलिंग की दुनियां से अलविदा कह दिया हैं।
आपको बता दें कि रेसलमेनिया33 में अपने आखिरी मैच में रोमन रेंस से हारने के बाद अंडरटेकर ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी हैं। रेसलमेनिया में अंडरटेकर का रिकॉर्ड 23-2 का हो गया हैं।
बता दें कि अंडरटेकर ने अपने 27 साल के करियर में 2274 मैच खेले हैं। जिसमे से 1717 मैच में उन्होंने जीत हासिल की और 466 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और 91 मैच ड्रा रहे।

























