बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की लंबे समय से बीच में अटकी हुई फिल्म ‘जग्गा जासूस’ का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है।
आपको बता दें कि दर्शकों को 20 दिसंबर को ‘द वर्ल्ड ऑफ जग्गा’ के जरिए मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की पहली झलक देखने का मौका मिलेगा। फिल्म की टीम से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘निमार्ता एक मार्केटिंग पहल के तौर पर 20 दिसंबर को ‘वर्ल्ड ऑफ जग्गा’ का प्रदर्शन करने जा रहे हैं, जिसमें ‘जग्गा जासूस’ की जिंदगी से जुड़े रोचक और मजेदार लम्हे दिखाए जाएंगे।
बात दें कि डिजनी द्वारा निर्मित ‘जग्गा जासूस’ का निदेर्शन अनुराग बासु ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। फिल्म 07 अप्रैल 2017 को रिलीज होगी।

























