उड़ी हमले की वजह से पाक टीम को नहीं मिली भारत आने की इजाजत

0
62

बता दें कि सात अक्टूबर से अहमदाबाद में कबड्डी विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है।  लेकिन हाल ही में हुए उड़ी में आतंकी हमले का असर खेलों पर भी पड़ा है।

इस हमले ने पूरे देश को हिला दिया है और साथ ही इसका खेलों पर भी बड़ा असर पड़ा है। इस हमले के कारण पकिस्तान को कबड्डी वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा है।

पाकिस्तान टीम को इस हमले के बाद भारत आने की अनुमति नहीं मिली है। अहमदाबाद में सात अक्टूबर से कबड्डी का वर्ल्ड कप होना है।

कबड्डी फेडरेशन के करीबी सूत्रों की माने तो जिस तरह से पाकिस्तान से देश में लगातार आतंकी हमले हो रहे है, उसी को देखते हुए पाकिस्तान की टीम को भारत में खेलने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह पूरी तरह से गलत है।

kabaddi

SHARE

LEAVE A REPLY