Saina Nehwal ने जीता ‘विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप’ में रजत पदक

इंडोनेशिया में हुए विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में मशहूर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने रजत पदक जीता है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर ट्वीट कर साइना नेहवाल को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा ‘विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप’ में रजत पदक एक बड़ी उपलब्धि है। साइना को बधाई। उसकी उपलब्धि वाकई प्रेरित करती है।

आपको बता दे कि साइना रविवार को फाइनल में स्पेन की कैरोलिन मारिन से हार गयी थी लेकिन साइन नेहवाल का विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में रजत पदक जितना एक बड़ी उपलब्धि है।

बता दें कि बैडमिंटन चैम्पियनशिप में यह भारत का पांचवा पदक है।

saina nehwal