‘Welcome Back’ की रिलीज डेट हुई फाइनल, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम बैक’ की रिलीज डेट को लेकर काफी दिन से कयास लगाये जा रहे है। लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज डेट फाइनल हो गयी है। अब ये फिल्म इसी वर्ष 2015 में 4 सितम्बर को रिलीज होगी।
यह पहले 2014 में आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे 2015 में रिलीज करने का फैसला किया गया। इसे इस साल जुलाई में भी रिलीज करने की तैयारी थी, मगर शूटिंग में देरी के चलते फिर इसकी रिलीज डेट टल गई।
जॉन अब्राहम ने अपनी अगली फिल्म ‘वेलकम बैक’ के रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि उनकी यह कॉमेडी फिल्म चार सितंबर को रिलीज होगी। आपको बता दें कि ये फिल्म अनीस बज्मी निर्देशन में बनी है और इस फिल्म में अनिल कपूर, श्रुति हासन, परेश रावल और नाना पाटेकर जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह फिल्म 2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ का सीक्वल है। फिल्म ‘वेलकम’ में अक्षय कुमार थे, अब इसके सीक्वल में उनकी जगह जॉन अब्राहम ने ले ली है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘वेलकम बैक’ चार सितंबर को रिलीज होगी। अनिल कपूर ने भी इसके रिलीज डेट की जानकारी दी है।


















