वानखेड़े स्टेडियम विवाद मामला: Shahrukh हुए दोषमुक्त

0
60

साल 2012 से चल रहे मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम आईपीएल विवाद मामले से बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान दोष मुक्त करार हो गए हैं। मुंबई पुलिस ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में बताया कि अभिनेता शाहरूख खान के खिलाफ वर्ष 2012 में एक आईपीएल मैच के बाद वानखेड़े स्टेडियम में हुए विवाद के मामले में कोई बड़ा अपराध नहीं हुआ है।

अदालत में हाल ही में दाखिल एक पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है ‘‘जांच के बाद पाया गया कि कोई संज्ञेय अपराध नहीं हुआ।’’ शाहरुख़ ने पुलिस को बताया कि  सुरक्षा गार्ड विकास दलवी ने उन्हें वहां से जाने को कहा।

खान के अनुसार, उन्होंने दलवी को बताया कि उस दिन उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने मैच जीता था और उनके बच्चे तथा उनके मित्र मैदान में चले गए। तब शाहरुख ने कहा बच्चे उनके साथ हैं और कोई उन्हें हाथ न लगाए। अभिनेता ने पुलिस को बताया कि किसी ने उनके साथ गलत भाषा का इस्तेमाल किया था जिसके वजह से वह अपना आपा खो बैठे और सुरक्षा कर्मियों के साथ हाथापाई हो गयी।

एक स्थानीय कार्यकर्ता ने अदालत में घटना को लेकर एक निजी शिकायत दर्ज कराई थी। उसने स्टेडिय में सुरक्षा कर्मियों के साथ कथित दुव्र्यवहार मामले में शाहरूख के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी ।

आइये डालें एक नजर :

सुरक्षाकर्मियों से हुए विवाद के बाद से लगा था प्रतिबंध।

आपको बता दे कि साल 2012 में आईपीएल में हुए विवाद के बाद से एमसीए ने आईपीएल टीम  कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक अभिनेता शाहरुख़ खान पर 5 साल तक वानखेड़े स्टेडियम में घुसने का प्रतिबन्ध लगा दिया था।

खबरों के मुताबिक खान ने मैच के बाद मैदान में घुसने से रोकने पर सुरक्षा कर्मियों और एमसीए के अधिकारियों से धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की थी।

फिलहाल आपको बता दें कि शाहरुख खान की आने वाली फिल्मों में ‘डियर जिंदगी’, ‘द रिंग’ और ‘रईस’ शामिल हैं।

shahrukh-khan

SHARE

LEAVE A REPLY