बोल्ड फिल्म ‘Wajah Tum Ho’ की रिलीज डेट बदली

0
152

आपको बता दें कि अपकमिंग इरोटिक थ्रिलर फिल्म ‘वजह तुम हो’ की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गयी हैं। ये फिल्म पहले अगले महीने 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी।

लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है और अब ये फिल्म 16 दिसंबर को सिनेमाघरो में रिलीज की जाएगी। लेकिन आपको बता दें कि 9 दिसंबर को अभिनेता रणवीर सिंह और वाणी कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘बेफिक्रे’ रिलीज हो रही है जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार हैं.

अब ऐसे में इन दोनों फिल्म के लगभग आस पास रिलीज होने की वजह से ‘वजह तुम हो’ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई पर असर पड़ सकता हैं। इस फिल्म में अभिनेता गुरमीत चौधरी, रजनीश दुग्गल, शरमन जोशी, सना खान और शर्लिन चोपड़ा नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर बेहद बोल्ड सीन्स से भरपूर हैं।

wajah-tum-ho

LEAVE A REPLY