आपको बता दें कि वाडा की डोप पॉजिटिव खिलाड़ियों की रिपोर्ट में भारत एक बार फिर से तीसरे स्थान पर आ गया हैं। जारी हुई साल 2015 की इस रिपोर्ट में भारत तीसरे स्थान पर जबकि टॉप पर रूस और दूसरे स्थान पर इटली हैं।
बता दें कि 2013 और 2014 की तुलना में डोप पॉजिटिव खिलाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई हैं। नाडा के महानिदेशक कहते है कि उन्हें डर था कि इस लिस्ट में भारत दूसरे स्थान पर न आये। उन्होंने कहा कि 2016 और 2017 में डोप के मामले कम हुए है। उन्हें उम्मीद है कि इन दोनों वर्षो में भारत इस लिस्ट में और नीचे स्थान पर आएगा।
भारत के 117 एंटी डोपिंग नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आये हैं। यह संख्या साल 2013 (91) और 2014 (96) से अधिक हैं। इस लिस्ट में 78 खिलाड़ी पुरुष और 37 खिलाड़ी महिलाएं हैं।




























