बीसीसीआई दिग्गज बल्लेबाज सहवाग को करेगा सम्मानित
अभी हाल ही में बीसीसीआई ने पांचवे और आखिरी वनडे मैच के दौरान दिग्गज इंडियन क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग को सम्मानित किया था। गौरतलब हैं कि सहवाग अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके है।
अब आपको बता दें कि बीसीसीआई ने अब 3 दिसम्बर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट में सहवाग को सम्मानित करने का फैसला किया है।
बता दें कि वीरेन्द्र सहवाग ने 20 अक्टूबर को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी। बता दें कि वीरेंदर सहवाग ने अपने जन्मदिन के एक दिन पहले यह घोषणा की कि वह भारत जाकर अपने संन्यास की घोषणा कर देंगे।
बता दें कि मास्टर्स चैंपियन्स लीग 2020 में भाग लेने की पुष्टि करते हुए यह घोषणा की। इस लीग में केवल संन्यास लेने वाले क्रिकेटर ही भाग ले सकते हैं।
वेटरन्स 2020 लीग के लांच के लिये दुबई गये सहवाग से पूछा गया कि वह संन्यास ले चुके खिलाडिय़ों की लीग में कैसे खेल सकते हैं, उन्होंने कहा, ‘‘यदि मैं संन्यास नहीं लेता हूं तो नहीं खेलूंगा। मैं भारत जाकर संन्यास की घोषणा करूंगा। ’’
इस सीजन हरियाणा रणजी टीम सहवाग की कप्तानी में खेल रही है और इसमें भी सहवाग अपनी बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन कर रहे है। आपको यह भी बता दें कि अमेरिका में होने वाले पहले ऑल स्टार क्रिकेट सीरीज टी-20 के लिए बनी टीमों में अब सहवाग का नाम भी जुड़ गया है। सचिन तेंदुलकर और शेन वार्न के द्वारा शुरु किए गए इस सीरीज में विश्व क्रिकेट के कई दिग्गज क्रिकेटर खेलते नजर आएंगे।
















