Virat-Pujara ने अपनी शतकीय पारी से दूसरे टेस्ट का किया आगाज

0
35

Ind vs Eng 2nd test Match गुरूवार को हुए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में विराट और पुजारा ने शानदार शतक बनाकर दूसरे टेस्ट का शुभारंभ किया। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहली पारी खेलने का फैसला किया। भारत को शुरू में दो विकेट गवाने पड़े लेकिन उसके बाद कप्तान विराट कोहली ने (151*) रन और चेतेश्वर पुजारा ने (119) रन बनाकर अपनी शतकीय पारी से भारत ने चार विकेट गवाकर 317 रन का दमदार स्कोर बना लिया है।

यदि भारत टीम पहली पारी में एक बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहती है तो विपक्षी टीम के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती हैं। विराट ने अपने कैरियर का यह 50 वां टेस्ट मैच खेला और उन्होंने अपना 14वां टेस्ट शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने पुजारा के साथ पार्टनरशिप करके तीसरे विकेट के लिए 226 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को काफी परेशान किया।

भारत ने ओपनिंग में ही 22 रन पर दो विकेट खो दिए थे लेकिन कोहली और पुजारा ने संभलकर खेला और कोहली ने अपनी छह घंटे की पारी में 14 चौंके लगाए। कोहली को 56 के स्कोर के बाद एक जीवन दान मिला था जब बेन स्टोक्स की गेंद पर लेग बाउंड्री पर आदिल रशीद ने उनका कैच छोड़ा था। लेकिन इसके बाद विराट ने पीछे मुड़कर न देखते हुए एक बड़ा स्कोर खड़ा किया।

click-herInd vs Eng 2nd test match Day 2 Live Cricket Scores Watch…

LEAVE A REPLY