जबसे देश में 500-1000 के पुराने नोट बंद हुए हैं तब से कई बॉलीवुड अभिनेता और कई महान हस्तियों ने मोदी के इस फैसले का समर्थन किया है। हाल ही मे अभी मोदी सरकार को एक और बड़ी हस्ती का समर्थन मिला है। आपको बता दें की भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को मोदी सरकार के इस बड़े फैसले की खूब प्रशंसा की है।
जी हाँ विराट मोदी के इस फैसले से बहुत खुश हैं। और इस बात पर कोहली ने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि में तो सोच रहा था कि 500 और 1000 के पुराने नोटों पर अपने फैंस को ऑटोग्राफ ही दे दूं। कोहली ने मज़ाक मज़ाक में कहा कि राजकोट में बिल देते हुए जब मैंने पुराने नोट निकले। मैं उन पर ऑटोग्राफ करके अपने फैंस को दे सकता था।
कोहली ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी के इस फैसले से बहुत प्रभावित हूं। यह मेरे लिए अविश्वसनीय है। और कहा कि पुराने नोटों के अब वैध मुद्रा नहीं रहने की वजह से अब मैं इन पर अपने हस्ताक्षर करके प्रशंसकों को दे सकता हूं।
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर ने भी प्रधानमंत्री के इस फैसले की सहराना की है। उन्होंने कहा कि देश के सामने यह बहुत छोटी सी परेशानी है लेकिन कुछ समय के बाद सब ठीक हो जाएगा। और कहा कि इससे आतंकबाद से कारगर ढंग से निपटा जा सकेगा। महान बल्लेबाज विरेन्द्र सहवाग ने भी नोटबंदी का समर्थन किया था।
शाहरुख़ खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, रजनीकांत, करण जौहर, अजय देवगन, कपिल शर्मा, अरशद वारसी और अमिताभ बच्चन जैसे कई बड़े कलाकार सरकार के इस बड़े फैसले का समर्थन कर चुके हैं।


























