क्रिकेट की दुनिया में आये दिन बड़ी से बड़ी उपलब्धियां हासिल कर बुलंदियां छू रहे टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली ने अब एक और बड़ा धमाका किया हैं।
अब उन्होंने क्रिकेट के साथ साथ विज्ञापन जगत में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं। विराट ने स्पोर्ट्स लाइफस्टाइल वियर बनाने वाली जर्मन स्पोर्ट्स कंपनी प्यूमा के साथ करीब 110 करोड़ रुपए की डील साइन की हैं।
आपको बता दें कि किसी एक ब्रांड के साथ इस करार करने वाले विराट कोहली ओहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस अनुबंध के साथ ही विराट अब जमैका के उसेन बोल्ट, असाफा पॉवेल, फुटबॉलर थिएरी हेनरी और ओलिवर गिरॉड के साथ प्यूमा के ग्लोबल एम्बेसडर बन चुके हैं।
खबरों के अनुसार जर्मनी के ब्रांड के साथ कोहली ने आठ वर्ष का अनुबंध किया हैं और उन्हें इससे फिक्स्ड पेमेंट और ब्रांड के प्रदर्शन के आधार पर रॉयल्टी प्राप्त होगी।
इस डील से विराट को एक साल में करीब 12-14 करोड़ रुपए धनराशि मिलेगी।



























