Virat Kohli के पाकिस्तानी फैन को हो सकती है 10 साल की सजा
मशहूर इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली के एक पाकिस्तानी फैन को 10 वर्षो की कैद की सजा हो सकती है। यह मामला घर में भारतीय झंड़ा लगाने के चलते हुआ है। पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के ओकारा जिले में 22 वर्षीय उमर दराज को 26 जनवरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
बता दें कि पुलिस ने जिन धाराओं पर उस व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया है उसके लिए उसे 10 साल की कैद सजा झेलनी पड़ सकती है। अदालत में सुनवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने उस पर एक गंभीर आरोप करने की धारा लगाई है। आपको बता दें की ये मामला तब का जब अभी हाल ही में हुए 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 मैच में भारत की जीत में विराट कोहली का 90 रनों का योगदान रहा। इसी बात की ख़ुशी जताने के खातिर कोहली के उस पाकिस्तानी फैन ने अपने घर पर भारत का झंड़ा लगाकर ख़ुशी मनाई।
तभी इस बात की सोचा मिलने पर पुलिस ने उमर दराज को गिरफ्तार कर लिया और उसके घर में दीवारो पर चिपके हुए विराट कोहली के पोस्टर्स को फाड़ दिया और पुलिस ने उस पर संप्रभुता को नुकसान पहुँचाने की धारा भी लगायी है।
आरोपी उमर दराज ने अपने बयान में कहा है कि उसने केवल ख़ुशी जाहिर करने के लिए भारत का झंडा अपने घर पर लगाया था इसके अलावा कोई कारण नहीं था और उसे नहीं मालूम था कि ऐसा करना अपराध है।


















It’s wrong..After all he is fan of Virat, his way to express this might be wrong..he should be release soon.. Virat is a great player.