वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर कायम Virat Kohli

0
5

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भले ही कुछ खास कमाल नही दिखा पाए हो लेकिन वनडे रैंकिंग में उनका तीसरा स्थान कायम हैं। विराट भारतीय में श्रेष्ठ रैंकिंग पर हैं।

जबकि रोहित शर्मा 12वें और महेंद्र सिंह धोनी 13वें अन्य बल्लेबाज हैं। बता दें कि टीम से बाहर चल रहे भारतीय ओपनर शिखर धवन 15वें खिसक गए हैं। गेंदबाजो में अक्षर पटेल 11वें स्थान पर हैं।

दक्षिण अफ्रीका के धुरंधर बल्लेबाज एबी डीविलियर्स शीर्ष बल्लेबाज हैं। डीविलियर्स के 875 अंक हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर से चार अंक आगे हैं। विराट कोहली के 852 अंक हैं। बता दें कि एबी डीविलियर्स लगातार दसवीं बार शीर्ष पर पहुँचे हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY