‘Phillauri’ के सेट पर पहुंच Virat ने किया Anushka को सरप्राइज
अपने ब्रेकअप की खबराें के बाद फिर से एक बार लव कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिलेशनशिप की चर्चाओं ने हवा पकड़ी है। इन दिनों दाेनाें ही एक-दूसरे के साथ समय बिताने के लिए कोई मौका छोड़ रहे है।
हाल ही में विराट कोहली ने अनुष्का के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘फिल्लौरी’ के सेट पर पहुंचकर उन्हें सरप्राइज दिया। कोहली का फिल्म ‘फिल्लौरी’ के सेट पर पहुंचना अनुष्का के लिए काफी हैरानी से भरा था।
खबर है कि दोनों ने सेट पर काफी वक्त साथ बिताया। इसके बाद विराट वापस रवाना हो गए। बता दें कि एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन के फील्ड में भी अनुष्का शर्मा हाथ आजमा चुकी हैं और इसमें वो कामयाब भी रही हैं।
आपको याद दिला दें कि पिछले साल उनकी पहली प्रोडक्शन फिल्म ‘एनएच10’ रिलीज हुई थी, जो दर्शकों का दिल जीतने के साथ ही समीक्षकों की सराहना पाने में भी कामयाब रही थी। अब अनुष्का ने अपनी दूसरी प्रोडक्शन फिल्म ‘फिल्लौरी’ की घोषणा कर दी है।
इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, दिलजीत दोसांझ, सूरज शर्मा और मेहरीन कौर पीरजादा किरदार निभाते नजर आएंगे। यह एक रोमांस कॉमेडी फिल्म होगी।


























