टेस्ट बल्लेबाजी में दूसरे स्थान पर पहुंचे Virat Kohli

0
25

भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली आये दिन अपनी दमदार बल्लेबाजी के चलते सफलता के मुकाम हासिल करते जा रहे हैं। बता दें कि कोहली बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं।

गेंदबाजों में टीम के स्टार ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन आश्विन टॉप पर बने हुए हैं। मुम्बई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चौथे टेस्ट मैच में विराट ने 235 रनों की शानदार पारी खेली। बता दें कि विराट का टेस्ट में ये श्रेष्ठ स्कोर हैं।

गौरतलब है कि विराट टी20 में पहले से टॉप पर बने हुए है और वनडे में दूसरे स्थान पर हैं। चौथे टेस्ट मैच में अश्विन ने १६७ रन देकर १२ विकेट लिए। यह मैच टीम इंडिया ने 36 रनों से जीता और सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया।

आपको बता दें कि आईसीसी टीम टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया 115 अंको के साथ सबसे आगे हैं। जबकि 105 अंको के साथ टीम इंग्लैंड दूसरे स्थान पर हैं। इस रैंकिंग में टीम ऑस्ट्रेलिया 105 (तीसरे), पाकिस्तान 102 अंको (दूसरे). न्यूजीलैंड (96), श्रीलंका (96), बांग्लादेश (65) और जिम्बाव्वे (05) का स्थान हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY