भारतीय टेस्ट टीम कप्तान विराट कोहली इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने जा रही सीरीज के लिए तैयारियों में जुट गए है। अपनी बॉडी की फिटनेस के साथ साथ वह अपने स्टाइल को भी समय दे रहे है। हाल ही में विराट का नया हेयर स्टाइल सामने आया है जिसमे विराट बेहद हैंडसम लग रहे है और उनका ये नया लुक वायरल हो रहा है।
अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी फिटनेस ट्रेनिंग का एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था जिसमे वह साइकिलिंग और ट्रेड मिल पर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
उन्होंने एक मास्क भी चेहरे पर लगाया हुआ है। उन्होंने साथ में लिखा है – 15 मिनट तक बाइक फिर ट्रेड मिल पर कुछ देर, बच्च में 10 सेकेंड का आराम। यह सब ट्रेनिंग मास्क के दौरान जिससे यह दोगुना मुश्किल हो जाता है।
कोहली ने अपने नए हेयर स्टाइल की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की है।
Snip Update!!!@apeni_george has got all angles covered on this one! Love It 😎😎😎 pic.twitter.com/RtArVuDlgK
— Virat Kohli (@imVkohli) September 15, 2016
























