इंडियन टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आये दिन क्रिकेट की दुनियां में बड़े मुकाम हासिल करते जा रहे हैं लेकिन अब इसके अलावा उन्होंने देश के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी को भी एक मामले में पीछे छोड़ दिया हैं।
विराट सोशल मीडिया साइट्स पर काफी एक्टिव रहते है और उन्होंने इसी मामले में मोदी जी को भी पीछे कर दिया हैं। दरअसल आपको बता दें कि हल ही में ट्विटर ने अपना वार्षिक रिपोर्ट जारी किया है, जिसमें सबसे ज्यादा प्रभावशाली ट्वीट में विराट का नाम सबसे ऊपर है।
बता दें कि विराट ने इस साल अनुष्का शर्मा के सपोर्ट में एक ट्वीट किया था जब विराट की हार का जिम्मेदार अनुष्का को ठहराया जाने लगा था। विराट का ट्वीट ‘शर्म करो’ को ‘गोल्डन ट्वीट ऑफ द इयर’ घोषित किया गया है।
प्रचलित ट्वीट की लिस्ट में पीएम मोदी का नाम शामिल है। नोटबंदी के घोषणा का ट्वीट इसमें शामिल है। दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली के खराब प्रदर्शन पर लोगों ने अनुष्का को निशाना बनाया था। कोहली के इस ट्वीट को 39,695 लोगों ने री-ट्वीट किया।
जबकि एक लाख से अधिक लोगों ने इस पसंद किया। विराट ने अनुष्का का मजाक करते लोगों को करारा जवाब देते हुए लिखा था ‘शर्म करो.. अनुष्का ने मुझे हमेशा सकारात्मकता दी है। अनुष्का को निशाना बनाने वालों को शर्म आनी चाहिए।’




























