बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों उत्तराखंड की वादियों में सर्दी का लुत्फ़ उठा रहे हैं। वहां से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आयी हैं।
विराट और अनुष्का के उत्तराखंड जाने को लेकर ये खबर हाल ही में तेजी से फेल रही है कि ये लवबर्ड एक-दूसरे से यहाँ सगाई करने के लिए पहुंचे है और १ तारीख को न्यूईयर पर इनकी सगाई हो जाएँगी।
लेकिन आपको बता दें कि अब खुद विराट ने इन बातो पर अपना बयान दिया हैं। उन्होंने अपने बयान के जरिये अपनी सगाई की उड़ रही अफवाओं का खंडन किया हैं।
कोहली ने ट्वीट करके कहा है कि न्यूज चैनल में झूठी अफवाह चल रही है , ऐसे में हम भ्रम की स्थिति समाप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, ‘हम सगाई नहीं कर रहे हैं और अगर ऐसा करेंगे, तब हम इसे छुपाएगे नहीं।’
लव बर्ड अनुष्का और विराट अपने क्रिसमस और नए साल को एंन्जॉय करने के लिए ऋषिकेश से 17 किलोमीटर दूर नरेंद्रनगर के होटल आनंदा में ठहरे हुए हैं। विराट और अनुष्का के अलावा अमिताभ और अंबानी फैमिली भी यहाँ पहुँच रही हैं।
(2/2)Since news channels cant resist selling false rumours & keeping you confused, we are just ending the confusion 🙂
— Virat Kohli (@imVkohli) December 30, 2016
” we aren’t getting engaged & if we were going to,we wouldn’t hide it. Simple… (1/2)
— Virat Kohli (@imVkohli) December 30, 2016
























