इंडियन क्रिकेट टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली अब टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों के कमान संभालते नजर आएंगे। आज इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने जा रहे वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम का चयन होने जा रहा हैं।
आज टीम के चयन में अश्विन और जयंत पर निगाहें होगी। गौरतलब है कि अश्विन चोट की वजह से रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु टीम की ओर से नहीं खेल पाए थे।
महेंद्र सिंह धोनी के भारतीय टीम की वनडे और टी-20 की कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद अब विराट ही इन प्रारूपों की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे भी चोट के चलते टीम से बाहर हैं।
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। लेकिन आज उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत 15 जनवरी से हो रही हैं।




























