Kohli को मिला ‘T20 प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड’
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को “टी 20 प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड’ से नवाजा गया हैं। जबकि पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।
बता दें कि इस कार्यक्रम में क्रिकेट की दुनिया के कई दिग्गज क्रिकेटर्स मौजूद थे। आपको बता दें कि इंग्लैंड के बल्लेबाज जोए रुट को सीएट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर और इटरनेशनल बैट्समैन ऑफ द ईयर के अवार्ड से नवाजा गया।
भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन आश्विन को वर्ष का श्रेष्ठ गेंदबाज और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को वर्ष का श्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया।
गौरतलब है कि विराट कोहली मार्च-अप्रैल में आयोजित हुए टी-20 विश्व कप में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। जबकि आईपीएल 9 सीजन में उन्होंने 16 मैचों में सर्वाधिक 973 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्ज़ा किया।

















