Virat Kohli हुए Padma Shri अवार्ड से सम्मानित

0
26

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है और आपको बता दें कि दूसरी तरफ उनकी फीस में बढ़ौतरी की गयी हैं।

 खबरों के अनुसार विराट कोहली की एक दिन की फीस अब 5 करोड़ रुपए हो गई है। इसके साथ ही वह दुनिया के सबसे महंगे स्टार्स में भी शामिल हो गए हैं।

इससे पहले वह एक दिन के लिए लगभग 2.5 से 3 करोड़ रुपए तक की फीस लेते थे। माना जा रहा है कि विराट कोहली यह फीस आने वाली अप्रैल से बढ़ाएंगे। बता दें कि  विराट कोहली ने हाल ही में स्पोर्ट्स कंपनी प्यूमा के साथ एक बड़ी रकम की डील की थी।

उन्होंने प्यूमा के साथ 8 वर्ष के लिए 110 करोड़ रुपए की डील की थी।राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली, रियो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता दीपा मलिक और हॉकी टीम के कप्तान पीआर श्रीजेश को गुरुवार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। 

SHARE

LEAVE A REPLY