इतने सारे ब्रांड्स को एन्डोर्स कर रहे है Kohli, कमाते है करोड़ों
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों चर्चाओं में छाए हुए हैं। हर तरफ उनका ही नाम सुनाई दे रहा हैं। बता दें कि अभी हाल ही में ‘टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर” अवार्ड से नवाजा गया हैं।
इससे पहले विराट कोहली मार्च-अप्रैल में आयोजित हुए टी-20 विश्व कप में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। जबकि आईपीएल 9 सीजन में उन्होंने 16 मैचों में सर्वाधिक 973 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्ज़ा किया।
क्रिकेट के अलावा कोहली ब्रांड्स की दुनियाँ में भी छाए हुए हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली फिलहाल कुल 13 ब्रैंड को एंडोर्स कर रहे हैं। इन 13 ब्रैंड में एमआरएफ, पेप्सी, ऑडी, विक्स, बूस्ट, यूएसएल, टीवीएस, स्मैश, नितेश एस्टेस्ट्स, टिसॉट, हर्बालाइफ, एडिडास और कोलगेट शामिल हैं। बता दें कि पहले एडिडास ब्रैंड के ऐम्बैसडर क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हुआ करते थे।
कोहली अपने ब्रैंड्स से दिन के लगभग 1.5 करोड़ कमाते हैं वहीं कैप्टन कूल धौनी की कमाई 1 करोड़ है। कंपनियों का कहना है कि विराट में वे सब खूबियां है जोकि एक परफेक्ट ब्रैंड ऐम्बैसडर में होनी चाहिए।





















