गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के ब्रेकअप की ख़बरें सामने आई थी लेकिन बता दें कि ये खबरें झूठी थी और अब ये लवबर्ड एक बार फिर से अपने रोमांस और प्यार की वजह से चर्चाओं में हैं।
खबर है कि विराट और अनुष्का अब दोनों एक साथ एक ही घर में रहेंगे। सुनने में आ रहा है कि वेस्ट इंडीज दौरे से लौटने के बाद विराट मुंबई में अपने नए घर में रहेंगे। बता दें कि पिछले दिनों कोहली ने साउथ बॉम्बे में 34 करोड़ रुपए का बंगला खरीदा है, जिसमे पांच बैडरूम, एक खुली छत और एक बड़ा स्वीमिंग पूल है। और खबर है कि विराट अनुष्का जल्द ही साथ में इस घर में शिफ्ट हो जायेंगे।




























