इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी लवबर्ड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ उत्तराखंड की वादियों में पहुँच गए हैं। वह यहाँ नए वर्ष का जश्न मनाएंगे। खबर तो यह भी आ रही है कि दोनों यहाँ सगाई भी कर सकते हैं।
ऋषिकेश से 17 किमी दूर नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा में ठहरे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बुधवार को सोशल साइट्स ‘इंस्टाग्राम’ पर मोर और मोरनी को दाने खिलाते हुए फोटो साझा की हैं।
Ultimately, it’s all about cherishing the simple things in life that truly bring peace 😇🙏🏼❤️ pic.twitter.com/nQN6GODZuj
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) December 27, 2016
यहाँ बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और मुकेश अंबानी सहित कई बड़ी हस्तियों के पहुँचने की खबरे आ रही हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री हरीश रावत भी एक जनवरी को इस होटल में पहुंच सकते हैं। सुनने में आ रहा है कि नए वर्ष में 1 जनवरी को विराट और अनुष्का एक-दूसरे से सगाई कर लेंगे।

























