हमेशा कॉमेडी फिल्मों में किरदार निभाने वाले अभिनेता वीर दास अब अजय देवगन की आगामी फिल्म “शिवाय” में किरदार निभाने जा रहे है। जीहाँ अब अजय देवगन ने वीर दास को शिवाय में साइन किया है। वो भी पैरेलल लीड के लिए।
बता दें कि फिल्म की शूटिंग मसूरी में शुरू हो चुकी है। अभी हाल ही में फिल्म में अजय देवगन का लुक भी जारी हुआ था। शिवाय 2016 की दीवाली पर करण जौहर की “ऐ दिल है मुश्किल” से टक्कर लेती दिखेगी।
आपको यह भी बता दें कि शिवाय की गौरा गौरा के किरदार के लिए फाइनल हुई हैं हॉलीवुड की नन्ही स्टार एबीगेल ईम्स। एबीगेल ने कई मशहूर हॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियल से अपना नाम कमाया है और वो एक बेहतरीन एक्टर हैं।




























